🔥 TRENDING जालौर में धनतेरस पर बाजारों में धूम, स... સુરતના ચૌટા બજારમાં ધનતેરસના પવિત્ર પર... 85% of Rajasthan’s Wolves Reside Outsi... News18 Tamil Releases Morning Headline... CM Vijay: Tamilians will never forgive... Seeman Raises Concerns Over 6 AM Film...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जौनपुर : गैर इरादातन हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, युवक को लात-मुक्कों और ईंट से पीटकर की थी हत्या

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 06 Nov 2026, 06:22 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जौनपुर : बदलापुर पुलिस ने गैर इरादातन हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक नीरज सिंह को लात-मुक्कों और ईंट से बुरी तरह पीटा था। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की।

शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि घटना के संबंध में वादी ध्रुवराज सिंह ने थाना बदलापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2) और 105 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही थी।

जांच में सामने आया कि नीरज सिंह अपने साथियों के साथ खाना खाने और घर लौटने के लिए निकले थे। इसी दौरान सरोखनपुर अंडरपास के पास आरोपियों से उनका सामना हुआ। आरोप है कि वहां विवाद के बाद आरोपियों ने नीरज सिंह की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शाहपुर पीली नदी पुल के पास से गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पीली नदी पुल के पास स्थित मंदिर के सामने से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में कथित रूप से प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार यादव (34), राजेश उर्फ मोनू यादव (37) निवासी मछलीगाँव और आशुतोष पांडेय उर्फ मनतोष पांडेय (41) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों जौनपुर जिले के निवासी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App