🔥 TRENDING Former Patna AIIMS Doctor Accused of R... Bihar News: Amar Ujala Provides Live U... अस्पतालों के तौल उपकरणों में लापरवाही... Indian Army Jawan's Viral Video Expose... PM Modi Calls for Dialogue, Not War, a... शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी क...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

जन्मजात विकृतियों जुझ रहे 25 बच्चों को एम्स पटना ने दो नई मुस्कान

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Nov 2026, 03:33 AM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत काटे होठ कटे तालु और जीभ का सफल सर्जरी किया गया

एम्स पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जन्मजात विकृतियों से जूझ रहे 25 बच्चों को एम्स पटना ने दी नई मुस्कान

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कटे होंठ, सटे तालू और जीभ की झिल्ली की सफल सर्जरी अन्य33 बच्चों के उपचार की तैयारी

पटना, 20 नवंबर 2026
जन्म से ही कटे होंठ, कटे तालू और जीभ की झिल्ली जैसी समस्याओं से जूझ रहे 25 बच्चों के चेहरों पर अब नई मुस्कान लौटने की उम्मीद जगी है। एम्स पटना में बिहार सरकार की राज्य स्वास्थ्य समिति के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाया गया विशेष शल्य चिकित्सा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक चले इस अभियान में 25 बच्चों की सफल सर्जरी की गई।
बिहार के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य जांच के दौरान चिह्नित इन बच्चों को विशेषज्ञ उपचार के लिए एम्स पटना भेजा गया था। अभियान के तहत पांच बच्चों की जीभ की झिल्ली (टंग टाई), आठ बच्चों के कटे होंठ और 12 बच्चों के कटे तालू की सर्जरी की गई। इसके अलावा 33 अन्य बच्चों को भी सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया है जिनके उपचार की तैयारियां चल रही हैं।
इस उपलब्धि पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी डॉ. वीणा कुमारी, समन्वयक डॉ. अनुराग दीप तथा अभियान से जुड़े सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।
अभियान को सफल बनाने में बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. अंसारुल, डॉ. सरसीज, डॉ. विश्वदीप और डॉ. कुलदीप सहित रेजिडेंट चिकित्सकों, एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि एम्स पटना में वर्ष 2020 से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृतियों से प्रभावित बच्चों की सर्जरी की जा रही है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक विकास, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की राह आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App