🔥 TRENDING VHP-Bru Team Heading to Betlingchhip H... Three newly elected MLAs take oath in... ICFAI University, Tripura Participates... Another Girl Alleges Abuse by Tamil Na... Objection Raised Against Part of Ujjai... Ashiq Remanded to Eight-Day Police Cus...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

जनगणना 2027: उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगा गणना दल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 09:05 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर पहुंचेगा गणना दल, 5 जनवरी 2027 को होगी संदर्भ तिथि

लखनऊ। जनगणना 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। जारी जानकारी के अनुसार जनगणना प्रक्रिया के तहत नागरिकों को 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नागरिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर क्षेत्रीय कार्य किया जाएगा। इस दौरान राज्य में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गणना के साथ नाम, उम्र, पता, शिक्षा, रोजगार, निःशक्तता आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।
इसके पश्चात 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर (Revisional Round) आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 को रात 12 बजे निर्धारित की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार एवं व्यक्तिगत जानकारी सही एवं सटीक रूप से उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश और प्रदेश में भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्य तिथियां
स्व-गणना: 16 नवंबर–30 नवंबर 2026
घर-घर गणना: 1 दिसंबर 2026–4 जनवरी 2027
पुनरीक्षण दौर: 5 जनवरी–9 जनवरी 2027
उत्तर प्रदेश की संदर्भ तिथि: 5 जनवरी 2027, रात 12 बजे
अपील: जनगणना में भाग लें, सही जानकारी दें।
📲Get App