Local
जनगणना-2027: संस्थागत परिवारों के लिए स्व-गणना की सुविधा नहीं, प्रगणकों के माध्यम से होगी गणना
जनगणना-2027 का संदेश है— हमारी जनगणना, हमारा विकास
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। जनगणना-2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत संस्थागत परिवारों (Institutional Households) में रहने वाले व्यक्तियों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे सभी व्यक्तियों की गणना जनगणना विभाग के प्रगणकों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। निर्देशों के अनुसार आश्रम, मठ, जेल एवं कारागार, अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, छात्रावास तथा अन्य पंजीकृत संस्थागत आवासों में निवास करने वाले व्यक्तियों की गणना स्व-गणना के माध्यम से नहीं की जाएगी। जनसंख्या गणना विशेष रूप से बताया गया है कि इन संस्थानों में निवासरत सभी व्यक्तियों की गणना 01 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होने वाली जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के दौरान प्रगणकों द्वारा की जाएगी। इसलिए संस्थागत परिवारों में रहने वाले व्यक्तियों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी गणना नहीं करनी है। जनगणना विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना सुनिश्चित करने और सभी संबंधित निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया है।