स्थानीय
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित प्रथम दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रथम दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सीमा आर्या एवं सोनी ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को सही, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों की भूमिका जनगणना प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से संबंधित जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करना, अभिलेखों का सही रखरखाव करना तथा निर्धारित प्रपत्रों और डिजिटल माध्यमों का उचित उपयोग करना प्रशिक्षण का प्रमुख हिस्सा रहा।
कार्यक्रम में ईओ प्रवीण प्रकाश, सहायक चार्ज अधिकारी प्रदीप कुमार, टेक्निकल सहायक दीपशिखा, मनीष कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को सुचारू, प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि जनगणना प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो और सभी आंकड़े सही एवं विश्वसनीय रूप से संकलित किए जा सकें।