🔥 TRENDING Maharashtra to Disburse Rs 1,950 Crore... Democrats Hit 258 Seats as Hubbard Def... PM Modi Offers Rs 2 Lakh Ex‑Gratia to... Neal PM Balendra Shah Arrives in India... India Urges Livestock Industry to Adop... CII Unveils 15 Financial Reforms to Pr...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनगणना 2027 की ड्यूटी में लगाए गए BLO को मुक्त करने की मांग, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने DM को लिखा पत्र

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 07:33 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की BLO को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग।

लखनऊ। जनगणना 2027 के कार्य में लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को जनगणना ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में 175-लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) प्रदीप कुमार विमल ने जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, लखनऊ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
21 नवंबर 2026 को जारी पत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 175-लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। निर्वाचन कार्य की महत्ता और समयबद्धता को देखते हुए प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की अपने आवंटित मतदान स्थल पर निरंतर उपस्थिति अनिवार्य है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा क्षेत्र में तैनात कुछ बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की ड्यूटी जनगणना 2027 में जनसंख्या प्रगणक के रूप में लगा दी गई है। एक ही कर्मचारी के निर्वाचन और जनगणना जैसे दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने से मतदाता सूची से संबंधित कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जिलाधिकारी से जनहित एवं निर्वाचन कार्य की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए 175-लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना 2027 की ड्यूटी से मुक्त रखने का अनुरोध किया है।
इस पत्र के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्यों को सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को जनगणना कार्य से अलग रखने की मांग की गई है।
📲Get App