🔥 TRENDING Bettiah મુખ્યમંત્રીની મુલાકાત પહેલા સ્ટેટ હાઈવ... Australia Eyes Mining, Solar, Educatio... Bihar Thrills in SMAT 2026 as They Cha... Bihar Cabinet Approves DPR for 6‑Lane... ಬಿಜೆಪಿ ಎಂಎಲ್ಎ ಅಶೋಕ್ ಅವರ ದೊಡ್ಡ ಹೇಳಿಕೆ
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

जनगणना 2027: डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 04:01 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1 दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद मिलेगी 'P' से शुरू होने वाली स्व-गणना आईडी।

बलिया। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जनपद बलिया में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान का शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आपदा विभाग के सभागार में अभियान की शुरुआत करते हुए जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व नागरिकों को 15 दिनों तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकें। ऐसे करें स्व-गणना - स्व-गणना के लिए नागरिकों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर सबसे पहले राज्य और भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर मकान की जियो-टैगिंग करनी होगी और निर्धारित प्रश्नावली में मांगी गई जानकारी भरनी होगी। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद नागरिकों को 'P' अक्षर से शुरू होने वाली स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें, ताकि आगे की जनगणना प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
📲Get App