Local
जन-विश्वास अभियान: दिव्यांग भावना को मिली मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल, स्कूल जाने की राह हुई आसान
Watch on:
📘 Facebook
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में दिव्यांग बालिका भावना पाल ने अपनी समस्या बताई, जिसके बाद उसे तत्काल दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
रौरा के शासकीय हाईस्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा कु. भावना पाल, जो दिव्यांग है, के लिए स्कूल जाना एक बड़ी चुनौती थी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लगे शिविर में जब उसने अपनी समस्या कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के समक्ष रखी, तो न केवल उसकी बात सुनी गई बल्कि उसका त्वरित समाधान भी किया गया। कलेक्टर की पहल पर शिविर में ही उसका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाया गया और कुछ ही दिनों में उसे मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल भी मिल गई।
विभागीय अधिकारियों ने स्वयं रौरा पहुंचकर भावना को यह मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल सौंपी, जिसे पाकर बालिका की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के जिला स्तरीय शिविर में भावना ने हिम्मत करके अपनी व्यथा कलेक्टर के सामने रखी थी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मौके पर मौजूद मेडिकल बोर्ड से भावना का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाया और सामाजिक न्याय विभाग को उसे मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भावना ने भावुक होकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जन-विश्वास शिविर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। अब वह आसानी से स्कूल पहुँचकर अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकेगी। ग्रामवासियों ने भी इस सहायता को जन-विश्वास अभियान की सफलता का प्रमाण बताया है, जो शासन और आमजन के बीच भरोसे का सेतु बन रहा है।