जमशेदपुर में SSP का बड़ा एक्शन, 3 दिन में दो थाना प्रभारी सस्पेंड

जमशेदपुर। पुलिस विभाग में थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने को लेकर सख्ती दिखाई दे रही है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को ड्यूटी में लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इससे पहले 1 अक्टूबर को बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इस तरह 1 से 3 अक्टूबर के बीच दो थाना प्रभारियों पर कार्रवाई हुई है।
पुलिस महकमे में बढ़ी जवाबदेही
लगातार दो थाना प्रभारियों पर कार्रवाई के बाद थाना स्तर पर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज है। सीतारामडेरा थाना में नए प्रभारी की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है।
#JamshedpurNews #JamshedpurPolice #SSPAction #JharkhandNews