🔥 TRENDING Newlywed Succumbs After Two-Month Figh... ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਦੀ ਐਂਟਰ... MPPSC Releases 2027 Exam Calendar – Fu... Fire engulfs warehouse in Burari, Delh... Matthew Hayden Urges New Inquiry into... मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वै...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जमीन विवाद में युवक ने लहराया हथियार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Nov 2026, 10:54 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र के भटहा कचहरियों पंचायत के टोला में पंचायती के दौरान युवक के द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सामने आया है

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जमीनी विवाद में फिर लहराया हथियार पंचायती के दौरान युवक ने निकाली देसी पिस्तौल, वीडियो वायरलमोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सुगौली थाना क्षेत्र की भटहा पंचायत के कचहरियापंचायत के टोला का है, जहां पंचायती के दौरान एक युवक द्वारा कथित तौर पर देसी पिस्तौल लहराकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति को दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर गांव में पंचायती निर्धारित थी। पंचायती में शामिल होने के बाद राधामोहन ठाकुर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि बृजकिशोर ठाकुर के कहने पर उनके छोटे भाई चंकी ठाकुर हथियार लहराते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े। इस घटना में लालू ठाकुर और चोकट ठाकुर पर भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
📲Get App