🔥 TRENDING जयपुर के स्कूलों के बाहर कचरे के ढेर स... કિલ્લા પારડી કોટલાવ ગામમાં પાદરદેવી મા... ఎంపీటీసీ గెలిచిన గ్రామంలోనే గొడ్డలి పా... સાલાદરા ગામમાં હિન્દુ-મુસ્લિમ ભાઈઓએ ભા... ரஷ்யாவில் சர்வதேச செஸ் போட்டி: வெள்ளிப... The university of kashmir institute of...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पिता की मौत और बेटा घायल .

✍️ Reporter: ashif 🗓 10 Nov 2026, 10:05 PM 👁 9
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जमीन के एक पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव (राजू का पुरवा) में रास्ते और जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल वर्मा और संतोष वर्मा का शुक्ला परिवार (अभय शुक्ला, विपुल शुक्ला आदि) के साथ पिछले 15-20 वर्षों से रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। वर्मा परिवार के घर के सामने शुक्ला परिवार की चक स्थित है, जो इस विवाद की मुख्य वजह है।
खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद
मंगलवार की सुबह शुक्ला परिवार अपने खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। इस संघर्ष में कन्हैया लाल वर्मा और उनके बेटे संतोष वर्मा को गंभीर चोटें आईं।
इलाज के दौरान पिता की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अमेठी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 57 वर्षीय कन्हैया लाल वर्मा (पुत्र राम आसरे वर्मा) की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे संतोष कुमार वर्मा का इलाज अभी भी जारी है।
अमेठी कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर अभय शुक्ला, विपुल शुक्ला, संजय शुक्ला और महेंद्र कुमार शुक्ला को नामजद करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
📲Get App