🔥 TRENDING Cyclonic Circulation Triggers Rain Ale... Kerala M.Pharm Mop Up Allotment 2026:... Goodreturns Releases Onam Bumper Lotte... Hyderabad Gold Prices Dip on Sep 28, R... Telangana Govt Takes Steps to Resolve... Director S.S. Rajamouli lauds the stan...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिलाधिकारी ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बघौरा का किया औचक निरीक्षण
Education

जिलाधिकारी ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बघौरा का किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Sep 2026, 08:14 PM 👁 59
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छात्र-छात्राओं से संवाद कर जानीं शैक्षणिक सुविधाएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उरई। जिलाधिकारी ने उरई नगर स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बघौरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मिड-डे मील एवं शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके साथ पठन-पाठन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं, पढ़ाई के स्तर एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों एवं शिक्षकों में सक्रियता देखने को मिली।
📲Get App