🔥 TRENDING Bihar Museum Tops Asia, Ranked Ninth G... BJP Leaders Condemn Kharge's Remarks o... Minor Sexually Assaulted in Patna Gues... Three Arrested Within Hours in Baksar... Electric Fence Kills Young Chital in M... சென்னை முடிச்சூர் மகாலட்சுமி பீடத்தில்...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Oct 2026, 07:50 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीटीवी, बायोमेट्रिक, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश।

उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, कंट्रोल रूम तथा गोपनीय कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर विशेष जोर दिया। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
📲Get App