🔥 TRENDING Ramayana and Dhurandhar 2 Vie for Fast... India’s Top‑Grossing Films Shine While... Haryana to blacklist 12 private school... Rewa Declared India’s Cleanest Riverfr... Uttarakhand Court Orders Police to Fil... Ex-MLA Held in Police Custody for Five...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद कारागार उरई का निरीक्षण
Local

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद कारागार उरई का निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 06:32 PM 👁 193
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से जनपद कारागार उरई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को बारीकी से चेक किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
📲Get App