🔥 ट्रेंडिंग तेलंगाना के 73 वर्षीय बायपास रोगी ने व... અંબાજીમાં ધરમસિંહ પકોડીનું ઉદ્ઘાટન, સ્... જિયો નેટવર્કની સમસ્યા છ મહિના સુધી કવા... अंध्र प्रदेश बनेगा अंतरिक्ष क्षेत्र का... डॉ. अनिल कुमार ने टीएसआरटीसी के उपाध्य... बेरहम्पुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालोर में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में शांतिपूर्ण मतदान, उच्च मतदान दर

✍️ रिपोर्टर: Kamlesh 🗓 16 नव. 2026, 01:52 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालोर के 43 वार्डों में से 10 वार्डों में 68.13% मतदान दर के साथ, रानीवाड़ा, बागोड़ा और सरनाऊ में पंचायत समिति चुनावों में भी 66-77% तक मतदान हुआ।

जालोर 14 नवम्बर को पंचायती राज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को पंचायत समिति रानीवाड़ा, बागोड़ा एवं सरनाऊ में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पंचायत समिति रानीवाड़ा में 66.26 प्रतिशत, बागोड़ा में 65.96 प्रतिशत तथा सरनाऊ में 77.10 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जिला परिषद जालोर के कुल 43 वार्डों में से 10 वार्डों में हुए मतदान में 68.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

मतदान प्रारंभ होने के साथ ही विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह बना रहा। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

मतदान को सुगम बनाने के लिए मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों एवं अति वृद्ध मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई। साथ ही एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान में सहयोग किया। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल तथा सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नव मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई तथा जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया।
📲Get App