🔥 ट्रेंडिंग इंदौर में गोपाष्टमी पर धार्मिक आयोजन लैमर जैक्सन की चोट: रेवन्स स्टार चार्ज... मिनब स्कूल हड़ताल पर इरान ने अमेरिकी न... एमसीए लड़ाकू विमान इंजन के लिए भारत वि... सोनू सूद ने शरद कपूर से मुलाकात की, मद... शादी के बाद बॉलीवुड में रोल कम हुए: सो...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालोर चौराहे से नहर की तरफ जाने वाला रास्ता 10 साल से बंद, वार्डवासियों को हो रही परेशानी

✍️ रिपोर्टर: NARAYAN LAL 🗓 17 नव. 2026, 07:59 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगरपालिका के वार्ड संख्या 9 में जालोर चौराहे से नहर की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग

जालोर चौराहे से नहर की तरफ जाने वाला रास्ता
10 साल से बंद, वार्डवासियों को हो रही परेशानी
नीड ट्वेंटी फॉर न्यूज
नगरपालिका के वार्ड संख्या 9 में
जालोर चौराहे से नहर की तरफ
जाने वाले रास्ते के बीच लगे
विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की
मांग को लेकर पार्षद हितेश कुमार
मीणा ने सोमवार को विद्युत विभाग
के सहायक अभियंता के नाम
जेईएन डूंगरराम गहलोत को ज्ञापन
सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रास्ता
पिछले 10 वर्षों से बंद है। रास्ते के
बीच में विद्युत विभाग का
ट्रांसफार्मर लगा होने से आमजन
का आवागमन बाधित हो रहा है।
इसके चलते क्षेत्र के लोगों को
आने-जाने में काफी परेशानी का
सामना करना पड़ रहा है। पार्षद
मीणा ने बताया कि इस समस्या
सुमेरपुर। ट्रांसफार्मर हटाने जेईएन को ज्ञापन देते कांग्रेसजन।
को लेकर कई बार विद्युत विभाग
को अवगत करवाया जा चुका है,
लेकिन ट्रांसफार्मर हटाने की दिशा
में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग
को चेतावनी देते हुए कहा कि 30
नवंबर तक ट्रांसफार्मर नहीं हटाया
गया तो वार्डवासियों और युवा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से
विद्युत कार्यालय के बाहर
धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन
देते समय पार्षद शैतान कुमार
मेघवाल, कमलेश कुमार, जगदीश
राजगुरू, रवि कुमार सहित अन्य
मौजूद रहे।
📲Get App