🔥 ट्रेंडिंग Mass Wedding Ceremony Celebrates the U... રાપર નગરપાલિકા દ્વારા આયોજિત સ્વદેશી મ... ମାଲକାନଗିରିରେ ମନ୍ତ୍ରୀ ନିତ୍ୟାନନ୍ଦ ଗଣ୍ଡଙ୍... ঝাড়গ্রাম জেলার নয়াগ্রামে বুনো হাতির... करौली में करवाचौथ के अवसर पर बाजारों म... ঝাড়গ্রাম জেলার নয়াগ্রামে বুনো হাতির...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

जालौन पुलिस ने लॉन्च किया ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर, जन शिकायतों के निस्तारण की होगी प्रभावी मॉनिटरिंग

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 29 अक्टू. 2026, 06:27 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिकायतों की निगरानी होगी आसान, नाम और मोबाइल नंबर से भी मिल सकेगी आवेदन की जानकारी

उरई, (जालौन)। जनपद में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जालौन पुलिस ने ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में फीता काटकर इस सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अन्य संबंधित कार्यालयों तथा जनपद के सभी थानों में जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक आवेदक को एक पर्ची (स्लिप) दी जा रही है। इस पर्ची को ‘भरोसा पर्ची’ नाम दिया गया है। इसमें आवेदक का नाम, पता, फोटो और समस्या का विवरण दर्ज किया जाता है। साथ ही, पर्ची पर 10 अंकों का शिकायत नंबर अंकित रहता है, जिसमें पहले छह अंक आवेदन की तिथि और अंतिम चार अंक आवेदन क्रमांक को दर्शाते हैं।
शिकायत नंबर से आसानी से मिलेगी जानकारी ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदक अपने शिकायत नंबर, नाम अथवा मोबाइल नंबर के जरिए अपनी शिकायत से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। इससे शिकायतों की स्थिति जानने में सुविधा होगी और जनसुनवाई प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। इंटरकनेक्टेड पोर्टल से होगी मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर और इंटरकनेक्टेड पोर्टल के माध्यम से जनसुनवाई की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई को व्यवस्थित ढंग से निगरानी में रखना तथा उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। जालौन पुलिस की इस पहल से जन शिकायतों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
📲Get App