अपराध
जालौन पुलिस ने बरामद किए 5 गुमशुदा मोबाइल फोन, असली मालिकों को सौंपे
सर्विलांस की मदद से ट्रैक किए गए मोबाइल, पुलिस की कार्यप्रणाली की लोगों ने की सराहना
उरई, (जालौन)। जनपद जालौन में अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 5 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, विगत दिनों कुछ लोगों के मोबाइल फोन कहीं गुम हो गए थे। इस संबंध में आवेदकों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई की और सर्विलांस के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रैक कर सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने सभी 5 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जालौन पुलिस एवं साइबर क्राइम थाना टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। बरामदगी का विवरण: कुल 05 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।