🔥 TRENDING मुख्यमंत्री मोहन यादव का हरसूद भ्रमण न... Lawyers, CPI(M) Office Attacked in Wes... GA to Launch Statewide Protest Program... New Double-Line Ganga Bridge at Mokama... ग्वालियर में सोशल मीडिया के माध्यम से... Bihar Voters Urged to Boycott Election...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

जालौन पुलिस की नई पहल: Mini Field Unit से फॉरेंसिक जांच को मिलेगी तेजी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Oct 2026, 10:32 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Forensic First Responders को किया जा रहा सक्षम, जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी

उरई। जालौन पुलिस ने अपराध की घटनाओं में वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच को मजबूत करने की दिशा में “Mini Field Unit – Forensic First Responders” की पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य घटनास्थल पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों को प्राथमिक फॉरेंसिक साक्ष्य सुरक्षित करने और घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच में सक्षम बनाना है। इस व्यवस्था के तहत फॉरेंसिक विशेषज्ञों के पहुंचने से पहले प्रशिक्षित First Responders घटनास्थल को सुरक्षित करने, महत्वपूर्ण साक्ष्यों को चिन्हित करने, उनके संरक्षण तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण में भूमिका निभाएंगे। इससे घटनास्थल से साक्ष्य के नष्ट या दूषित होने की संभावना कम होगी। पुलिस की इस पहल से गंभीर अपराधों की विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों का बेहतर उपयोग, जांच की गुणवत्ता में सुधार और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। जालौन पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक एवं फॉरेंसिक प्रणाली के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App