🔥 ट्रेंडिंग CEC ग्यानेश कुमार की छत्तीसगढ़ यात्रा... पंजाब किंग्स के साथी ने बताया, श्रीयस... पंजाब में 7 अक्टूबर 2026 को 22 और 24 क... CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान... संसदीय मंत्री ने मोदी के 25-वर्षीय शास... असम में सीएम वैजिलेंस ने दिब्रुगढ़ पीड...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालौन पुलिस की कमान में बदलाव, डॉ. विनय कुमार सिंह का गाजीपुर स्थानांतरण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 अक्टू. 2026, 02:48 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डॉ. विनय कुमार सिंह गाजीपुर रवाना, सुरेश चंद्र रावत संभालेंगे जालौन की जिम्मेदारी

उरई। जालौन जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस कप्तान डॉ. विनय कुमार सिंह का तबादला गाजीपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुरेश चंद्र रावत को जालौन का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। स्थानांतरण के बाद अब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सुरेश चंद्र रावत संभालेंगे। नए पुलिस कप्तान के सामने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने की चुनौती होगी। वहीं, डॉ. विनय कुमार सिंह के गाजीपुर स्थानांतरण की खबर के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
📲Get App