🔥 TRENDING दक्षिण सोलापूरसाठी ई-बस सोडण्याची मागण... Gh Nabi Lone Hanjura sb Leaves today v... ಜಿಲ್ಲೆಯ ಮೂಲಭೂತ ಸಮಸ್ಯೆಗಳಿಗೆ ಸ್ಪಂದಿಸದ ಅಧ... Every Kashmiri Pandit family must Retu... योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को साल... રાજસ્થાનથી વિદેશી દારૂ લઈને આવતા ત્રણ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

जालौन में खाद की किल्लत से किसान परेशान, सुबह से शाम तक लाइनों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर सहकारी समितियों पर DAP और यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें, निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने का आरोप

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 09:29 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1350 रुपये की DAP 1700 से 1800 रुपये में और 270 रुपये की यूरिया 350 रुपये में बेचने की शिकायत, किसानों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की उठाई मांग।

जालौन। जनपद में इन दिनों खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों पर DAP और यूरिया खाद समय से उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान सुबह से ही समितियों पर लंबी-लंबी लाइनों में लग जाते हैं, लेकिन कई बार दिनभर इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि सहकारी समितियों पर खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। आरोप है कि कुछ चहेते लोगों को बैक डोर से अतिरिक्त शुल्क लेकर टोकन उपलब्ध कराए जाते हैं, जबकि आम किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद पाने से वंचित रह जाते हैं। वहीं, निजी फुटकर खाद विक्रेताओं पर भी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। किसानों के मुताबिक 1350 रुपये की DAP खाद को 1700 से 1800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसी तरह 270 रुपये की यूरिया खाद के लिए किसानों से 350 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत है। किसानों ने भोला ट्रेडर्स, पंकज ट्रेडर्स, मंसूरी ट्रेडर्स और आईएफएफडी कृषक सेवा केंद्र सहित कुछ दुकानों पर DAP खाद 1700 से 1800 रुपये तथा यूरिया 350 रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। लगातार खाद की किल्लत और कथित रूप से अधिक कीमत वसूले जाने से किसानों में नाराजगी है। किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने और निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
📲Get App