🔥 TRENDING ಗಜೇಂದ್ರಗಡದಲ್ಲಿ ಹಿಂದೂ ಗಣಪತಿ ಉತ್ಸವದ ಬಗ್ಗ... રિપોર્ટર સંજુ નનેમા Full Traffic Congestion Reported at Mi... Map error labels Assam as ‘Akom’, prom... Assam Launches 5-Year Plan to Boost To... IRFC Grants ₹4,200-Crore Term Loan to...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जालौन: कासिमपुर रहावली में कुशवाहा समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थाने में हंगामा, कार्रवाई की मांग
Local

जालौन: कासिमपुर रहावली में कुशवाहा समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थाने में हंगामा, कार्रवाई की मांग

✍️ Reporter: HARISH CHANDRA 🗓 20 Aug 2026, 10:54 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कुशवाहा समाज के प्रति जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में सैकड़ों लोग थाने पहुंचे।

जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कासिमपुर रहावली में होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।सोशल मीडिया पर कुशवाहा समाज के प्रति कथित जातिसूचक एवं अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस घटना से नाराज कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग थाना गोहन पहुंचे और थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी भी मौजूद रहे।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि व्हाट्सएप पर संचालित 'ग्राम कासिमपुर रहावली' नामक ग्रुप में कुछ लोगों द्वारा कुशवाहा-काछी समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। आरोप है कि संदेशों में समाज को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इन टिप्पणियों का विरोध किया, तो उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे गए।

पुलिस को दी गई शिकायत में कुछ लोगों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में सौंपे गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जाए और संदेशों की सत्यता की पुष्टि कर दोषियों पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी
📲Get App