🔥 TRENDING રિપોર્ટર સંજુ નનેમા Full Traffic Congestion Reported at Mi... Map error labels Assam as ‘Akom’, prom... Assam Launches 5-Year Plan to Boost To... IRFC Grants ₹4,200-Crore Term Loan to... Jharkhand HC Rules Property Sale Canno...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जालौन: जितेंद्र कुमार बने ईंटों चौकी के नए प्रभारी
Local

जालौन: जितेंद्र कुमार बने ईंटों चौकी के नए प्रभारी

✍️ Reporter: HARISH CHANDRA 🗓 14 Aug 2026, 02:52 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जितेंद्र कुमार ने ईंटों चौकी की कमान संभाली। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस महकमे में किए गए फेरबदल के तहत थाना गोहन की ईंटों चौकी की जिम्मेदारी अब जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। नवागत चौकी प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि शासन के आदेश एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार कानून का पालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवागत चौकी प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
📲Get App