🔥 TRENDING Avengers: Endgame to Overtake Avatar a... West Bengal Grants 175 Acres for IOC H... Sidharth Malhotra’s ‘The Vvan – Force... Reliance Officials Meet West Bengal CM... Bihar Cabinet Approves Green Hydrogen... Arunachal Dam Protest Escalates into V...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन ब्रेकिंग: एसडीएम-सीओ के निरीक्षण से ARTO कार्यालय में मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 05:08 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर सदर एसडीएम ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

उरई, जालौन। जिलाधिकारी जालौन समीर के निर्देशानुसार बुधवार को सदर एसडीएम उत्तम कुमार एवं सीओ ने उरई स्थित एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लेते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सदर एसडीएम उत्तम कुमार ने अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों से भी अधिकारियों ने पूछताछ की और उनके कार्यालय में आने का कारण जाना। अधिकारियों ने कार्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान ARTO प्रशासन सौम्या पांडेय सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यालय में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा आमजन से संबंधित कार्यों को नियमानुसार समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया।
📲Get App