🔥 ट्रेंडिंग जैथरा:-में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभा... केरेडारी में शारदीय नवरात्र का भव्य शु... जेडी महिला कॉलेज के शिक्षकों ने माटा स... CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की 85 साल की... ब्रेक‑अप के बाद पुरुष ने महाराष्ट्र की... डिपके ने दिल्ली छोड़ दादी के अंतिम संस...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

जुल्मी-झालावाड़ रेलखंड पर ओएचई चोरी, मालगाड़ी का पैंटोग्राफ टूटा, मेमू साढ़े तीन घंटे खड़ी रही

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 11 अक्टू. 2026, 03:02 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामगंजमंडी-भोपाल रेलखंड पर जुल्मी और झालावाड़ स्टेशनों के बीच चोरों ने चालू लाइन से बिजली के तार (ओएचई) चुरा लिए, जिससे एक मालगाड़ी का पैंटोग्राफ टूट गया और मेमू ट्रेन साढ़े तीन घंटे लेट हो गई।

कोटा। रामगंजमंडी-भोपाल रेलखंड पर जुल्मी और झालावाड़ स्टेशनों के बीच शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे ट्रेन संचालन के लिए लगे बिजली के तार (ओएचई) चोरी हो गई। चोरों ने चालू लाइन से करीब 50 मीटर तांबे के तार काट लिए, जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। तार काटने से काली सिंध थर्मल प्लांट जा रही एक मालगाड़ी के इंजन का पैंटोग्राफ कटी हुई ओएचई में उलझ गया, जिससे दौड़ती मालगाड़ी के साथ काफी दूर तक ओएचई गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और पेंटाग्राफ भी टूट कर बिखर गया।

सूचना पर रामगंज मंडी और शामगढ़ से पहुंची टावर वैगन और दर्जनों कर्मचारियों ने ओएचई की मरम्मत का कार्य शुरू किया। सुबह करीब 9.30 बजे तक मरम्मत का काम पूरा हो सका, हालांकि कुछ कार्य इसके बाद भी जारी रहा। मरम्मत से पहले दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी को पटरी से हटाया गया। इस घटना के कारण घाटोली-कोटा मेमू ट्रेन (61613) करीब साढ़े तीन घंटे तक झालावाड़ सिटी स्टेशन पर खड़ी रही, वहीं कोटा-अकलेरा (59838) भी एक घंटे तक जुल्मी स्टेशन पर अटकी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि इस रेलखंड पर ओएचई चोरी की यह घटना पिछले साढ़े पांच साल में दूसरी बार हुई है। इससे पहले अप्रैल 2021 में झालरापाटन और जूना खेड़ा स्टेशनों के बीच चोरों ने करीब 10 लाख रुपए मूल्य की ओएचई काटी थी, जो एक सप्ताह में दो बार हुई थी। उस मामले में रामगंजमंडी आरपीएफ ने भोपाल तथा विदिशा जिलों की अंतरराज्यीय गैंग के मुख्य आरोपी गब्बर उर्फ उमर खान सहित डेढ़ दर्जन से अधिक चोरों को गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि जुल्मी-झालावाड़ के बीच पैंटोग्राफ़ से जुड़ी घटना हुई है, लेकिन अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है।
📲Get App