🔥 TRENDING पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जेल से रिहा होने के बाद दुल्हिन बाजार पहुंचे विधायक संदीप सौरव
Local

जेल से रिहा होने के बाद दुल्हिन बाजार पहुंचे विधायक संदीप सौरव

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 31 Jul 2026, 09:44 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना के बेउर जेल से रिहा होने के बाद भाकपा माले के पालीगंज विधायक संदीप सौरव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र दुल्हिन बाजार पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने विधायक पर पुष्पवर्षा की और "जेल का ताला टूट गया, संदीप सौरव छूट गया" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाईं।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संदीप सौरव ने कहा कि सरकार को लगा था कि उनकी गिरफ्तारी से छात्रों का आंदोलन कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दमन के बावजूद छात्र बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा। उन्होंने कहा कि छात्रों के दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जिसे उन्होंने छात्रों की बड़ी जीत बताया।

विधायक ने कहा कि छात्र-नौजवानों के रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर भाकपा माले ने अगस्त माह से पूरे बिहार में "अगस्त आंदोलन" शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में शिक्षा और रोजगार के सवाल पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जेल में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए विधायक ने कहा कि उन्हें वहां किसी प्रकार की व्यक्तिगत परेशानी नहीं हुई। हालांकि उन्होंने जेलों में भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता बताते हुए सरकार से व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की।

इस अवसर पर भाकपा माले के दुल्हिन बाजार प्रखंड सचिव अमरसेन, आशा देवी, मुमताज अंसारी, शिव शंकर वर्मा, कृष्ण देव वर्मा, विजय यादव, विजय दास, बिनेश्वर बिंद, शांति देवी, मोहम्मद सरफुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहें।
📲Get App