🔥 ट्रेंडिंग कर्णिक दीपम रीति-रिवाज विवाद में तमिलन... कल्लाकुरीचे टीवीके विधायक के खिलाफ आईए... तमिलनाडु BJP प्रमुख ने दीपम विवाद में... अयारन नारोला ने फो4 भारतीय चैम्पियनशिप... मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल SMAT 2026 लाइव... सैनिक केंद्रीय कमांड के आधे मैराथन में...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिला प्रमुख की कुर्सी पर आज होगा फैसला, बहुमत के गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस की सियासत*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 नव. 2026, 08:18 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला प्रमुख की कुर्सी पर आज होगा फैसला, बहुमत के गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस की सियासत*

जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान

26 नवंबर को चुना जाएगा उप जिला प्रमुख

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायतीराज चुनाव के नतीजे आने के बाद अब जिला परिषद की सत्ता की तस्वीर साफ होने का इंतजार है। खैरथल-तिजारा जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के लिए बुधवार, 25 नवंबर को निर्वाचन होगा। प्रमुख का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया जिला कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11-30 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। संवीक्षा के बाद अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूरी कर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
*जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 बजे से होगा मतदान*
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार यदि जिला प्रमुख पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो मतदान कराया जाएगा। इसके लिए दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में बुधवार शाम तक जिले को नया जिला प्रमुख मिल जाएगा।
*चार दिन में जिला प्रमुख से लेकर उप प्रधान तक के चुनाव*
जिला परिषद और पंचायत समितियों में प्रमुख पदों के निर्वाचन का कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा। इसके तहत 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव होगा। इन सभी पदों के निर्वाचन में संबंधित जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे।
*जनादेश के बाद अब पदों पर कब्जे की कवायद*
पंचायतीराज चुनाव के परिणाम आने के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समितियों में सत्ता गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने के कारण इसी वर्ग के निर्वाचित सदस्यों के बीच से प्रमुख चुना जाएगा। वहीं, राजनीतिक दलों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवार को जिताना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। ऐसे में बुधवार को को होने वाले निर्वाचन पर जिले के राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी। रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय और धान पर उपस्थित रहने की अपील की है। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 और राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
📲Get App