🔥 ट्रेंडिंग జయశంకర్ భూపాలపల్లి లో 59వ జాతీయ గ్రంథా... ભોજવા વિસ્તારમાં વિકાસને નવી ગતિ, જનસુ... नई ट्रेन सेवा ने नेपाल के जनकपुर धाम क... भारत-यूएस व्यापार समझौता जल्द ही हो सक... तेलंगाना ने 2027 इंटर परीक्षा का शेड्य... यंग ने कहा, न्यूजीलैंड फाइनल ODI में ज...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मायापुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 14 नव. 2026, 07:05 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने मायापुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

*मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा, मतदाताओं से किया संवाद, मतदान दलों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने ग्राम पंचायत मायापुर, ग्वालदा, मिठियावास, चौपानकी सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर जारी मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा मतदान दलों से अब तक हुए मतदान, मतदाताओं की उपस्थिति एवं मतदान की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर मतदान व्यवस्थाओं एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।
उन्होंने मतदान केंद्र पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सुरक्षा में तैनात कार्मिकों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को मतदान के दौरान आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
उन्होंने मतदान दलों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी भेदभाव एवं बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं की पहचान एवं निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया का नियमानुसार पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना करने तथा मतदान समाप्ति तक पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
📲Get App