🔥 TRENDING Free Personalized Cancer Treatment Ses... Mysuru Dasara Grounds Host Mobile Just... Belgaum Jain College Hosts ICCMN-2026... Business Today MPW Awards Highlight Wo... RBI Bulletin: India's Macroeconomic St... Prabhas' 'Fauzi' Teases Subhas Chandra...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिले में धान एवं मोटा अनाज उपार्जन हेतु पंजीयन 28 अक्टूबर

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 24 Oct 2026, 08:24 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में धान एवं मोटा अनाज उपार्जन हेतु पंजीयन 28 अक्टूबर तक- कलेक्टर

शेष रहे 8521 से अधिक किसानों के पंजीयन मान्य नहीं

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जानकारी दी है कि जिले में विगत वर्ष की तुलना में 66 प्रतिशत किसानों का पंजीयन होने के कारण शेष रहे 8521 किसानों के पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष रहे किसानों का पंजीयन 28 अक्टूबर 2026 पूर्ण कराया जाएगा, किसान पंजीयन हेतु एग्रीस्टेक आईडी होना अनिवार्य है, सिकमी, बटाईदार श्रेणी अंतर्गत वैद्य सिकमीनामें की प्रति पंजीयन केन्द्र प्रभारी को उपलब्ध कराने पर ही पंजीयन किया जाए,

शेष रहे 8521 से अधिक किसानों के पंजीयन मान्य नहीं होगा, पंजीयन कार्य की सतत् मॉनीटरिंग की जाए एवं सुनिश्चित किया जाए कि वास्तविक किसानों का ही पंजीयन हो।

#shahdol #शहडोल
📲Get App