🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिला एवं सत्र न्यायालय उरई में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Local

जिला एवं सत्र न्यायालय उरई में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Sep 2026, 07:48 AM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर विशेष निगरानी के आदेश

उरई, जालौन। जिला एवं सत्र न्यायालय (उरई) जालौन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।
📲Get App