🔥 TRENDING Shubman Gill and Virat Kohli each hit... India Clinches 8‑Wicket Victory Over W... Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिला चिकित्सालय की पार्किंग व्यवस्था बदली, राधा रानी ट्रेडर्स को मिला नया ठेका

जिला चिकित्सालय की पार्किंग व्यवस्था बदली, राधा रानी ट्रेडर्स को मिला नया ठेका

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 01 Sep 2026, 02:28 PM 👁 119
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला चिकित्सालय की पार्किंग व्यवस्था बदली, राधा रानी ट्रेडर्स को मिला नया ठेका

जिला चिकित्सालय कोरबा की पार्किंग व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों उठे सवालों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अब पार्किंग संचालन में बदलाव किया है। जिला चिकित्सालय की पार्किंग का नया ठेका राधा रानी ट्रेडर्स रायगढ़ को दिया गया है, जिसके संचालन की जिम्मेदारी शिव प्रसाद बेहरा को मिली है।
दरअसल, जिला अस्पताल परिसर की पार्किंग व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में थी। पूर्व में पार्किंग का संचालन कर रहे ठेकेदार पर मनमाने तरीके से शुल्क वसूली किए जाने के आरोप लगते रहे। वाहन चालकों को दी जाने वाली पार्किंग पर्ची में भी आवश्यक जानकारी और वाहन की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं होने की शिकायतें सामने आई थीं।
सबसे गंभीर बात यह रही कि पार्किंग परिसर में खड़े किए गए कई वाहन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं। वाहन चोरी होने के बाद वाहन मालिकों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता था कि उनके वाहन की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। पार्किंग शुल्क लेने के बावजूद वाहन की सुरक्षा को लेकर कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं होने से वाहन मालिकों में नाराजगी देखी गई।
इन शिकायतों और अव्यवस्थाओं के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब पार्किंग का ठेका बदल दिया है। नया ठेका राधा रानी ट्रेडर्स रायगढ़ को दिए जाने के बाद उम्मीद है कि पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और वाहन मालिकों को शुल्क, पर्ची तथा वाहन की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट व्यवस्था मिलेगी।

जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि नया ठेकेदार पार्किंग व्यवस्था को कितनी गंभीरता से संचालित करता है और वाहन मालिकों की सुरक्षा से जुड़े सवालों का समाधान किस तरह किया जाता है।
📲Get App