🔥 ट्रेंडिंग पचरवार गांव में बन रही आंगनबाड़ी में न... India to Kick Off ICC 2027 One-Day Wor... અમદાવાદ: સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલ આંતરરાષ્ટ... અમદાવાદ: મકરબા બ્રિજ પરથી યુવકે લગાવી... जौनपुर कचहरी में दीपक विश्वकर्मा न्याय... ગુજરાત યુનિવર્સિટીમાં ૨૭૫ કરોડના કથિત...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जाखानगर-संजयनगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

✍️ रिपोर्टर: Narayan Lal 🗓 02 अक्टू. 2026, 07:22 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद, पदाधिकारी और वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

जाखानगर और संजयनगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद, पदाधिकारी और वार्डवासी उपखंड कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

ज्ञापन में जाखानगर के राशन डीलर पर मनमानी और राशन वितरण में अनियमितता के आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की गई। साथ ही उपभोक्ताओं को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

वार्ड पार्षदों ने जाखानगर और संजयनगर में बिजली, पेयजल और सफाई से जुड़ी समस्याएं भी एसडीओ के सामने रखीं। लंबे समय से बंद पानी की टंकियों को दुरुस्त कराने और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष वार्डवासी मौजूद रहे।
📲Get App