🔥 TRENDING India's Weather Department Upgrades Do... Rain Alerts Issued for Seven Rajasthan... Solar Plant Fire Near Jaipur-Ajmer Hig... एमजीएसयू में सप्लीमेंटरी परीक्षा के फॉ... BMTC Boosts Eco-Friendly Metro Feeder... एमजीएसयू में सप्लीमेंटरी परीक्षा के फॉ...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय युवती की हुई मौत, पीएम कराने के लिए परिजनों ने थाने में दी तहरीर

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 24 Oct 2026, 08:50 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चाँदा,सुल्तानपुर। घर में सो रही 18 वर्षीय युवती को जहरीले सांप के काटने की वजह से मौत का मामला सामने आया है, परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पीएम कराने की मांग की है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
घटना चाँदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर का है जहां गांव निवासी संतोष कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी भतीजी दीपिका पुत्री स्वर्गीय रामकुमार उम्र लगभग 18 वर्ष जो घर में सो रही थी, शुक्रवार की सुबह समय लगभग 4:00 बजे जहरीले सांप के काटने से इलाज हेतु सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने युवती को लखनऊ रेफर किया था, लखनऊ ले जाते समय युवती की रास्ते में मौत हो गई।
मृतका के चाचा ने थाने में तहरीर देकर भतीजी के शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की, पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
📲Get App