🔥 TRENDING Home Minister Amit Shah meets Gorkha l... Congress Leaders Unite in Amritsar, Bo... LPU halts classes for ten days after v... UP Deputy CM Brajesh Pathak urges Punj... 20-year-old dies in head‑on bike colli... Rising Heart Attack Risk Among Bihar Y...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जहानाबाद में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर लाखो कि किया चोरी
Crime

जहानाबाद में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर लाखो कि किया चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 04:52 PM 👁 59
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मौहल्ला में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर किया लाखों रुपए मूल्य के समान कि चोरी। चोरी कि घटना सी सी टी वी कैमरे में हुई कैद

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी समेत अनाज औरघरेलू सामान की चोरी

विष्णुगंज मोहल्ले में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े समेत चावल और गेहूं की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वह डीलर का काम करते हैं। भाइयों के बीच आपसी बंटवारे के बाद पुराना मकान लंबे समय से नियमित रूप से आबाद नहीं था। परिवार के लोग जरूरत के अनुसार सुबह-शाम घर आते-जाते थे, जबकि रहने के लिए पास में ही किराये का मकान लिया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पंकज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तिजोरी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी चोर ले गए। चोरों ने घर में रखा चावल और गेहूं भी नहीं छोड़ा। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
📲Get App