🔥 TRENDING Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जगदीशपुर क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

जगदीशपुर क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

✍️ Reporter: ashif 🗓 04 Sep 2026, 02:14 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
यूथ कांग्रेस अमेठी के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद रेहान ने बुधवार को मुसाफिरखाना के उप जिलाधिकारी नितेश राज को पत्र सौंपकर क्षेत्र की इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है।
मोहम्मद रेहान के मुताबिक, पहली समस्या जामो रोड पर हुदा स्कूल के पास की है। यहां सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसी रास्ते से छात्र, ग्रामीण और राहगीर रोजाना आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।वहीं, दूसरी समस्या लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित शांति मार्केट की है। मुख्य सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह एक व्यस्त मार्ग है, ऐसे में सड़क की बदहाली के चलते हादसे की आशंका भी बनी हुई है।तीसरा मामला ग्राम सिद्धियावां का है, जहां खड़ंजे पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इन समस्याओं को लेकर मोहम्मद रेहान ने प्रशासन से तीनों स्थानों का मौके पर निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है।अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग इन समस्याओं को लेकर कितनी गंभीरता दिखाते हैं और जगदीशपुर क्षेत्र के लोगों को सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या से कब तक राहत मिलती है
📲Get App