🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जगम्मनपुर क्षेत्र में बिजली बकायेदारों पर विभाग का शिकंजा, डोर-टू-डोर अभियान जारी
Sarkari Yojana

जगम्मनपुर क्षेत्र में बिजली बकायेदारों पर विभाग का शिकंजा, डोर-टू-डोर अभियान जारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Aug 2026, 07:49 AM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर कराया जा रहा बकाया बिजली बिल का भुगतान

उरई। विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र जगम्मनपुर के क्षेत्र में अवर अभियंता एवं विद्युत कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभागीय टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही मौके पर बकाया विद्युत बिलों का भुगतान भी कराया जा रहा है। विभाग के इस अभियान का उद्देश्य लंबित बिजली बिलों की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। विद्युत कर्मचारियों की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही है।
📲Get App