जुए के अड्डे पर अशोकनगर पुलिस की दबिश, 12 गिरफ्तार
अशोकनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना देहात पुलिस ने आरोन रोड स्थित प्रेम किचन वेयर हाउस के पास दबिश देकर आरोपियों को ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते पकड़ा।
पुलिस ने मौके से 34,600 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। सभी आरोपी शंकरपुर मगरदा के निवासी हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 621/2026 के तहत जुआ एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।