🔥 ट्रेंडिंग ધારી તાલુકાના વિરપુર ગામ નજીક મધમાખીઓન... લીલીયાના શેઢાવદર ગામમાં દીપડાએ વાછરડાન... धुरंधर: द रीवेन्ज ने 9 गानों के साथ ग्... इंडिया टुडे ने अक्टूबर 10 के लिए स्कूल... विल ओ'रॉर्क को भारत दौरे से बाहर, न्यू... अरुणाचल प्रदेश के सांसद ताई टागक ने चा...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जेडीए ने दीपावली तक कार्रवाई स्थगित की, न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों को राहत

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 10 अक्टू. 2026, 10:28 AM 👁 16
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

न्यू सांगानेर रोड के निवासियों एवं व्यापारियों के अभिनंदन के दौरान हुए आत्मीय संवाद के बाद, जेडीए ने अपनी प्रस्तावित कार्रवाई को दीपावली तक स्थगित कर व्यापारियों को राहत प्रदान की। यह निर्णय जनता के एकजुट पक्ष रखने और संवेदनशील संवाद का परिणाम है।

न्यू सांगानेर रोड के निवासियों एवं व्यापारियों द्वारा अभिनंदन के दौरान आत्मीय संवाद हुआ।

जनता का पक्ष प्रभावी ढंग से रखे जाने का सकारात्मक परिणाम मिला। जेडीए द्वारा प्रस्तावित कार्रवाई को दीपावली तक स्थगित कर व्यापारियों को राहत प्रदान की गई है।

मेरे लिए सिविल लाइंस परिवार के प्रत्येक सदस्य का विश्वास और हित सर्वोपरि है। सुख-दुःख की हर परिस्थिति में अपने क्षेत्रवासियों के साथ खड़ा रहना मेरा दायित्व है। जनता का विश्वास हमारी शक्ति है, जनहित हमारा संकल्प और संवाद समाधान का मार्ग।

सभी क्षेत्रवासियों के धैर्य, एकजुटता, सहयोग और विश्वास तथा आपके द्वारा किए गए अभिनंदन के लिए हृदय से आभार।
📲Get App