अपराध
इंदरगढ़ पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब और स्कूटी सहित तस्कर को दबोचा
थाना इंदरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 398 क्वार्टर (लगभग 70 लीटर) अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग ₹27,000 बताई जा रही है।
थाना इंदरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी नारायण धाकड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 398 क्वार्टर (लगभग 70 लीटर) देशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹27,000 है।
पुलिस ने आरोपी के पास से शराब की खेप के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आरोपी नारायण धाकड़ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि आरोपी यह शराब कहां से ला रहा था और इसे कहां खपाने की फिराक में था।