Local
इंदौर: सनावदिया में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, निर्माणाधीन मकानों पर कार्रवाई
इंदौर जिले के ग्राम सनावदिया में पट्टे की जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन पक्के मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इंदौर जिले के ग्राम सनावदिया में पट्टे की जमीन पर कथित अवैध प्लॉटिंग और मकानों के निर्माण का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर निर्माणाधीन पक्के मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
एसडीएम अजय भूषण शुक्ला के अनुसार, इस मामले में चार भूस्वामियों पर संदीप गुप्ता और सुमन सिंह के साथ मिलकर पट्टे की भूमि पर प्लॉट बेचने का आरोप है। बताया गया कि प्लॉटों की बिक्री के बाद वहां पक्के मकानों का निर्माण भी कराया जा रहा था। प्रशासन ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई बिचौली हप्सी अनुभाग के अंतर्गत ग्राम सनावदिया में की गई।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अनिल पटेल, राजस्व निरीक्षक कुश बैरागी, अमिताभ पारे और राजेश श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुड़ैल थाना पुलिस की टीम भी तैनात रही।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जमीन के पट्टों पर प्लॉटिंग और निर्माण से जुड़े नियमों के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।