🔥 TRENDING पारसनाथ पहाड़ी पर मदिरा सेवन का मामला:... राम जन्म पर बंटी मिठाइयां, ढोल-नगाड़ों... વેલી બેલી જિમમાં 2026ની પ્રિ-નવરાત્રિન... દહેજ રોડ પર ઇકો ગાડીના ટાયર ચોરી: ભરૂચ... Son Returns from New Zealand and Fatal... Uttar Pradesh government sets 4.8 mill...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने फांसी लागाई, मीतः सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर डिप्रेशन में जाने की बात लिखी, पति बाहर गए थे

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने फांसी लागाई, मीतः सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर डिप्रेशन में जाने की बात लिखी, पति बाहर गए थे

✍️ Reporter: Anil Dubey Dev 🗓 26 Aug 2026, 01:14 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने फांसी लागाई, मीतः सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर डिप्रेशन में जाने की बात लिखी, पति बाहर गए थे

एमजी रोड टीआई विजय सिसौदिया के मुताबिक, भंडारी ब्रिज के पास रूबल रेबो रेसीडेंसी है। यहां मंगलवार रात सुप्रिया (45) पति सुधीर श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उनके पति किसी काम से बिल्डिंग से बाहर गए थे। इसी दौरान उन्होंने यह कदम उठा लिया।

रात करीब 10 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुसाइड नोट मिला। इसमें सुप्रिया ने लंबे समय से शारीरिक दुर्बलता से परेशान होने और इसके चलते डिप्रेशन में जाने का जिक्र किया है। साथ ही इसी कारण से आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुप्रिया अपने पति के साथ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर रहती थीं।

पुलिस के मुताबिक, सुप्रिया के पति सुधीर बैंक में पदस्थ हैं। परिवार में एक बेटी है, जो वनस्थली में पढ़ाई कर रही है। घटना की जानकारी बेटी को भी दे दी गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
📲Get App