🔥 TRENDING હિંમતનગરમાં સેવા સેતુ કેમ્પ, ધારાસભ્ય... વડોદરા ACB દ્વારા સફળ ટ્રેપ: સ્વચ્છ ભા... વડોદરા ACB દ્વારા સફળ ટ્રેપ: સ્વચ્છ ભા... વડોદરા ACB દ્વારા સફળ ટ્રેપ: સ્વચ્છ ભા... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात... Three students injured as plaster ceil...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 06 Oct 2026, 10:04 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने नागरिकों से फार्म-6 भरकर नाम दर्ज कराने की अपील की है।

इंदौर जिले में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। यदि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता रखते हैं, तो नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 में आवेदन जरूर करें। प्रशासनिक सूचना के अनुसार, फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सभी बूथ लेवल अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

श्री वर्मा ने विशेष रूप से युवाओं एवं ऐसे पात्र नागरिकों से अपील की है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही, सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में सहयोग करें और व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
📲Get App