🔥 TRENDING ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰੂਪਨਗਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰ... डबरा में जाम में फंसे युवक की अस्पताल... NDA Tensions in Bihar: Three MLAs Back... Bihar vs Uttar Pradesh: Key Difference... From Bihar Village to Berkeley: Vashis... Understanding Maharashtra’s Drought: W...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 1135 नवआरक्षक के साथ हार्टफूलनेस ध्यान सत्र आयोजित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 06 Oct 2026, 06:00 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

04 अक्टूबर 2026 को इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 1135 नवआरक्षक प्रशिक्षु एवं पीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी हार्टफूलनेस ध्यान सत्र में भाग लिये।

04 अक्टूबर 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल ग्रामीण) श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के मुख्य आतिथ्य और पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में हार्टफूलनेस ध्यान सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में 79वें प्रशिक्षण सत्र के 1135 नवआरक्षक प्रशिक्षु एवं पीटीसी इंदौर के अधिकारी/कर्मचारी भाग लिये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने मुख्य अतिथि रूचिवर्धन मिश्र को पुष्पगुच्छ से स्वागत कर किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने हार्टफूलनेस संस्थान की टीम को भी पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने ध्यान की प्रक्रिया, उसके चार तकनीक (रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, क्लीनिंग, प्रेयर) तथा पुलिसिंग में एकाग्रता और सकारात्मक मनोवृत्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हार्टफूलनेस ध्यान का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि ध्यान और योग के माध्यम से शरीर‑मन को नकारात्मकता से मुक्त कर कार्य क्षमता बढ़ायी जा सकती है, जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

समापन में पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट किया और उप पुलिस अधीक्षक राममूर्ति शाक्य ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में हार्टफूलनेस संस्था के श्री गजेंद्र एवं उनकी टीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शैलजा पटवा तथा पीटीसी के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App