शिक्षा
इंदिरा भवन, नई दिल्ली में “मौलाना आज़ाद और आज का भारत” राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा भवन में मौलाना आज़ाद पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें लुधियाना की हक़ की आवाज़ टीम और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।
इंदिरा भवन, नई दिल्ली में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा “मौलाना आज़ाद और आज का भारत” विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मंच पर मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व, उनके विचारों और देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।
सेमिनार में इंजीनियर मोहम्मद असलम अली के विशेष आह्वान पर लुधियाना से हक़ की आवाज़ की पूरी टीम शामिल होने पहुंची। टीम में फाउंडर सज्जाद आलम, फाउंडर अभिषेक अली वाल (TCH Youth), रोशन अफ़रोज़, आज़ाद शेख और गुलाम नबी उपस्थित रहे।
इंजीनियर मोहम्मद असलम अली ने सज्जाद आलम जी की मुलाकात राज्यसभा सांसद एवं मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी साहब से कराई। इस मुलाकात के दौरान सज्जाद आलम ने इमरान प्रतापगढ़ी साहब को एक सुंदर तोहफा भेंट किया, जबकि इमरान प्रतापगढ़ी साहब ने उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
इंजीनियर मोहम्मद असलम अली ने सज्जाद आलम की सामाजिक सरोकार, समाज के प्रति समर्पण और टीम के साथ सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूक और समर्पित व्यक्तियों की भागीदारी समाज में आपसी भाईचारे, एकता और शिक्षा के संदेश को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह मुलाकात राष्ट्रीय सेमिनार के यादगार पलों में शामिल रही, जिससे कार्यक्रम की महत्ता और प्रभाव और भी स्पष्ट हुआ।