🔥 TRENDING Woman Dies Days After Scooter Crash in... 34th Zonal Karbi Youth Festival Conclu... ISRO announces 97 new job openings at... Activa Rider Couple Killed in Jagran-M... Passenger Trains to Run from Khandwa t... Karnataka to Fill 7,925 Police Vacanci...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

इस्माइलपुर में डबल मडर पति पत्नी को गोली मारकर किया हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Oct 2026, 12:45 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के नवगछियाथानांतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चाय नाश्ते कि दुकान चलाने वालो

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
इस्माईलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने पति-पत्नी को गोलियों से भूना
भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दोहरी हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हटिया के पास अपराधियों ने चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रंजन अपनी दुकान में सो रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद घर की ओर जा रही उनकी पत्नी किरण देवी को भी निशाना बनाया गया। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वारदात की जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर और गोपालपुर थाने की पुलिस के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक सायम रजा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।
इस हत्याकांड के बीच एक और मामला चर्चा में है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले मृतक के भाई की ढाई साल की बच्ची लापता हो गई थी। हालांकि, बच्ची के लापता होने और दंपती की हत्या के बीच किसी तरह के संबंध की पुलिस ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोहरी हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App