सरकारी योजना
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक
निर्वाचन कार्यक्रम, नामांकन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की दी गई विस्तृत जानकारी, पारदर्शी एवं सुचारु निर्वाचन कराने के निर्देश
उरई, जालौन। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के नामांकन के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पदाभिहीत अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम, नामांकन प्रक्रिया तथा निर्वाचन से जुड़ी निर्धारित व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के दौरान लागू नियमों एवं प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं। साथ ही नामांकन से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों एवं पक्षों की जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई। बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।