🔥 TRENDING कन्नौज के छिबरामऊ में चोरी के चार मामल... નિલગિરી સરકલમાં નવરાત્રી જંકરમાં રાહુલ... कांकेर जिले के चारामा में चोरी के मामल... रायबरेली के ऊंचाहार कैथल में मामूली जम... सलमारी में माँ दुर्गा के भव्य दरबार ने... મહેસાણા પોલીસ દ્વારા ગોઝારીયા ગામમાં દ...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ईवीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण आयोजित, चुनाव तैयारियों को लेकर दी गई जानकारी

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 18 Oct 2026, 09:14 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्टर रमेश मीणा की रिपोर्ट

ईवीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण आयोजित, चुनाव तैयारियों को लेकर दी गई जानकारी

अलवर, 18 अक्टूबर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत रविवार को मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के संचालन एवं चुनाव संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम के भंडारण, बूथवार बैलेट यूनिट तैयार करने तथा बूथवार कंट्रोल यूनिट तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही तैयार यूनिट पर मॉक पोल करके जांच करने और कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने तथा संबंधित कार्मिकों को ईवीएम कमीशनिंग के कार्य में दक्ष करना रहा।
📲Get App