Local
ई-मालखाना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस लाइन उरई में गोष्ठी, हेड मोहर्रिरों को दिया गया प्रशिक्षण
Watch on:
📘 Facebook
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में आयोजित हुई गोष्ठी, ई-मालखाना व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाने पर दिया गया जोर।
उरई, जालौन। जनपद में ई-मालखाना व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त हेड मोहर्रिर एवं मालखाना मोहर्रिर शामिल हुए। गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों को ई-मालखाना सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग, मालखाने में रखे सामान के उचित रखरखाव तथा संबंधित अभिलेखों के व्यवस्थित प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, ई-मालखाना व्यवस्था के सुचारु संचालन और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य मालखाने में रखे सामान का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सुव्यवस्था और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना है।