🔥 TRENDING Three Malayali family members from Mal... Kashmir Media Highlights Urgent Need t... Cyber Fraud Alert: Key Safety Checks B... Man Arrested in Coimbatore for Attempt... ED Raids CoinDCX, Delta Exchange Offic... Director Venky Kudumula Reveals Why He...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

IGRS शिकायतों के निस्तारण में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार 10वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Nov 2026, 05:29 AM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

IG आकाश कुलहरि ने जनपद प्रभारियों को दिए निर्देश, शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, समयबद्धता और विधिक प्रक्रिया का रखें विशेष ध्यान।

झांसी। पुलिस महानिरीक्षक (IG) रेंज झांसी आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन में झांसी रेंज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से झांसी रेंज ने जनशिकायतों के निस्तारण के मामले में अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। IG रेंज आकाश कुलहरि ने इस उपलब्धि के लिए रेंज के सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने रेंज के जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए। लगातार 10वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त करना झांसी रेंज पुलिस की कार्यशैली, बेहतर निगरानी और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग की जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी नई मजबूती मिली है।
📲Get App