स्थानीय
IGRS रैंकिंग में जालौन पुलिस का प्रदेश में दबदबा, लगातार 10वीं बार हासिल किया पहला स्थान
18 थानों ने भी प्रदेश में लहराया परचम, 94.57 प्रतिशत फरियादी शिकायतों के निस्तारण से संतुष्ट; उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम सम्मानित
जालौन। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में जनपद जालौन पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पुलिस द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप आईजीआरएस पोर्टल एवं सीएम डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में जनपद जालौन ने पूरे उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक की रैंकिंग में जालौन पुलिस ने आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर लगातार 10वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इतना ही नहीं, जनपद के सभी 18 पुलिस थानों ने भी शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर एक साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लगातार दूसरे स्थान पर जालौन सीएम डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में भी जनपद जालौन ने जनवरी से अक्टूबर 2026 तक लगातार प्रदेश में द्वितीय स्थान बनाए रखा है। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ महिला संबंधी अपराधों, जघन्य अपराधों और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों एवं शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया। न्यायालयों में प्रभावी पैरवी से दोषियों को दिलाई जा रही सजा महिला अपराध, गंभीर अपराध, गैंगस्टर एक्ट, अपहरण, डकैती, एनडीपीएस, एससी-एसटी, हत्या और पॉक्सो एक्ट से संबंधित न्यायालयों में लंबित मामलों में जालौन पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप दोषियों को कठोर सजा दिलाने और मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने में सफलता मिल रही है। 94.57 प्रतिशत आवेदकों ने जताया संतोष पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर 94.57 प्रतिशत आवेदकों का संतुष्ट होना पुलिस टीम की निष्ठा और मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, सीसीटीएनएस पोर्टल और न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के माध्यम से लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनपद जालौन पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और दोषियों को न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को किया गया सम्मानित इस उपलब्धि पर सीसीटीएनएस (सीएम डैशबोर्ड) की टीम को 1,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक रणधीर सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।